काशीपुर। साहित्य दर्पण की मासिक काव्य संध्या का आयोजन डॉ. सुरेंद्र शर्मा मधुर के आवास पर किया गया। डॉ. यशपाल सिंह रावत की अध्यक्षता और मुनेश कुमार शर्मा के संचालन हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रमेश त्रिपाठी राजा थे। सुरेंद्र भारद्वाज ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की। जितेंद्र कुमार कटियार ने ''''...अत्यंत व्यथित है मन मेरा, दिल पर गहरा घाव हुआ'''', कैलाश चंद्र यादव ने ''''...यह बारिशों का मौसम तौबा ये हुस्न तेरा'''', मुनेश कुमार शर्मा ने ''''...दोष गिनते ही रहे तो दोस्ती मर जाएगी'''' और सुभाष चंद्र अग्रवाल ने ''''...तेरा अक्स देख कर निशब्द हो जाता हूं'''' कविता सुनाई। इसके अलावा डॉ. पुनीता कुशवाहा, वीरेंद्र कुमार मिश्रा, प्रदोष मिश्रा, विजय प्रकाश कुशवाहा, हेमचंद्र जोशी, विवेक मानस आदि ने भी काव्य पाठ किया।