फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: ओपीडी में जल्द नंबर नहीं आया तो थककर बैठ गए मरीज

Wed, 01 Mar 2023 10:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को 1100 से अधिक लोग जांच के लिए पहुंचे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। निर्माणाधीन रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में विभिन्न विभागों की ओपीडी तो शुरू हो चुकी है लेकिन डॉक्टरों की कमी के कारण मरीजों को घंटों ओपीडी की लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है। बुधवार को ओपीडी की लाइन में खड़े कई बुजुर्ग मरीज नंबर आने में देरी के चलते थककर फर्श पर ही बैठ गए। कई मरीज नंबर न आने के कारण लौट भी गए।
जिला अस्पताल के करीब सात विभागों की ओपीडी को निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। जिस कारण अब मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। मरीजों की संख्या के हिसाब से डॉक्टरों की कमी बनी हुई है, जिस कारण ओपीडी का पर्चा कटवाने के बावजूद कुछ मरीज बगैर इलाज के वापस लौट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुद्रपुर जिला अस्पताल के प्रबंधक डॉ.अजयवीर सिंह ने बताया कि बुधवार को मेडिकल कॉलेज के अस्पताल की ओपीडी में कुल 634 नए पर्चे बने, कुल मिलाकर करीब 900 लोगों की ओपीडी में जांच हुई। भीड़ अधिक होने से वायरल बुखार, डाइबिटीज, बीपी, शुगर आदि का इलाज करवाने आए लोगों को असुविधाएं हुईं।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें