फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल तो नहीं, क्वारन्टीन सेंटर पहुंच गए दो युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज (ऊधमसिंह नगर)। लॉकडाउन में उत्तर प्रदेश की सीमा पार कर संपर्क मार्ग से ससुराल जा रहे दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कार सीज कर दोनों को क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया। नानकमत्ता के थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट ने बताया कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन तथा प्रदेश की सीमा सील होने के बावजूद लोग सीमाओं को लांघकर राज्य में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे हैं। बरेली के थाना शीशगढ़ के ग्राम तिगड़ी निवासी रिजवान पुत्र मौला बख्श तथा फिरोज खान पुत्र भूरे खां कार (यूपी25सीसी-4008) से संपर्क मार्गों से होते हुए अपनी ससुराल खटीमा इस्लामनगर जा रहे थे। सिसईखेड़ा बॉर्डर पर तैनात दोनों युवकों को कार सहित हिरासत में ले लिया। उनके खिलाफ आईपीसी धारा 188, 269 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार सीज कर दी और आरोपियों को क्वारंटीन सेंटर पंतनगर भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें