फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशीपुर: पति पर तीन तलाक देने का आरोप, पुलिस को दी तहरीर; सौतेली सास, ससुर और ननद पर पीटने का आरोप

Fri, 06 Nov 2026 05:05 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

काशीपुर में एक महिला ने पति पर पीटने और तीन तलाक देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशीपुर में एक महिला ने पति पर पीटने और तीन तलाक देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

काशीपुर पुलिस को दी तहरीर में मोहल्ला कटोराताल निवासी जैनब ने कहा कि 20 नवंबर 2022 को उसका निकाह मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा निवासी युवक से हुआ था। उसके एक बेटी है। 2023 में उसकी सास का निधन हो गया तो ससुर ने दूसरी शादी कर ली। सौतेली सास का व्यवहार उसके प्रति ठीक नहीं रहा। शिकायत करने पर पति और ननद उसे पीटने लगे। तीन नवंबर 2026 की शाम पति, ससुर और देवर दुकान से घर आए। इस दौरान सास ने गाली-गलौज और मारपीट की। आरोप है कि ननद के उकसावे पर पति ने उसे तीन बार तलाक बोल दिया। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें