फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर से पैदल चलकर भूखे पेट मजदूर घर पहुंचा

विज्ञापन
रामनगर से पैदल आता युवक। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
काशीपुर। ग्राम फरीदनगर ठाकुरद्वारा मुरादाबाद यूपी निवासी नासिर हुसैन करीब 1 महीने से रामनगर स्थित निर्माणाधीन सरकारी भवन में ठेकेदार के अधीन काम कर रहा था। उसके साथ साथ बाजपुर के इमरान और नादिर भी काम करते थे। लॉकडाउन के कारण ठेकेदार भी अपने गांव में फंस गया। पास में जो पैसे थे वो खत्म हो गए थे। मंगलवार को तीनों मजदूरों के पास न तो खाने के पैसे थे न ही किराए के लिये। तीनों युवक सुबह ही भूखे पेट अपने-अपने घर के लिए निकल पड़े। नासिर ने बताया कि वे रामनगर से रेलवे पटरी होते हुए काशीपुर पहुंचा है। खाने के लिए उनके पास पैसे नहीं थे। रास्ते में पानी के सहारे यहां तक पहुंचा। काशीपुर पहुंचने पर एक युवक द्वारा फल खिलाने पर उसने राहत की सांस ली। वह अपने घर के लिए रवाना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें