फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uk: हाईवे पर राैंदी गई इंसानियत, युवक के ऊपर से गुजरते रहे बेपरवाह पहिए; पुलिस ने छोटे टुकड़ों में उठाया शव

Sat, 31 Jan 2026 11:21 AM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला ब्यूरो

सार

 काशीपुर हाईवे के एमिनिटी स्कूल के पास एक अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी। वाहन चालक उसे घायल छोड़कर भाग गया। घटना इतनी भयावह थी कि जिसने भी सड़क पर बिखरे मांस के टुकड़े देखे, उसकी आंखें न केवल नम हुईं बल्कि शर्म से झुक भी गईं।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशीपुर हाईवे पर हुए दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई। माैत के बाद शव की दुर्दशा ने इंसानियत को झकझोर दिया। घटना इतनी भयावह थी कि जिसने भी सड़क पर बिखरे मांस के टुकड़े देखे, उसकी आंखें न केवल नम हुईं बल्कि शर्म से झुक भी गईं।

शुक्रवार तड़के लगभग चार बजे काशीपुर हाईवे के एमिनिटी स्कूल के पास एक अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी। वाहन चालक उसे घायल छोड़कर भाग गया।

कोहरे की वजह से हाईवे पर गुजरते वाहन चालक युवक को नहीं देख पाए और एक के बाद कई वाहन उसके ऊपर से गुजरते गए। इस भयावह हादसे में युवक का सिर धड़ से अलग हो गया और शरीर के कई अंग सड़क पर बिखर गए।

सूचना मिलने पर दरोगा चंदन बिष्ट और एएसआई नवीन जोशी मौके पर पहुंचे। उन्होंने हाईवे पर यातायात को रुकवाया और हाथों में पन्नियां बांधकर मोबाइल की रोशनी में बिखरे शव के अंगों को एकत्र किया।

इसके बाद पास ही से एक तिरपाल लेकर मांस के टुकड़े मोर्चरी भेजे गए। मृतक के पास कोई पहचान संबंधी सामग्री नहीं मिली। पुलिस उसकी शिनाख्त करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें