फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पा सेंटर पर ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम का छापा

विज्ञापन
सितारगंज में स्पा सेंटर पर छापेमारी के दौरान जांच करतीं ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल प्रभारी बसंती आर् - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
सितारगंज। ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की टीम ने शुक्रवार को नगर के स्पा सेंटर पर छापा मारा। टीम ने स्पा सेंटर की तलाशी लेकर सेंटर संचालक समेत छह संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। टीम इन लोगों से सघन पूछताछ कर रही है। वहां लगे सीसीटीवी फुटेज समेत हिरासत में लिए गए युवाओं के मोबाइल फोन भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की टीम प्रभारी बसंती आर्य ने शुक्रवार को किच्छा रोड स्थित एक स्पा सेंटर पर छापा मारा। इससे वहां मौजूद युवक-युवतियों में अफरातफरी मच गई। टीम ने दो युवतियों और स्पा सेंटर के संचालक समेत चार युवकों को हिरासत में लिया। टीम प्रभारी ने हिरासत में लिए युवक-युवतियों से करीब घंटे भर तक बंद केबिन में पूछताछ की।
टीम प्रभारी आर्य ने बताया कि स्पा सेंटर पर मिलीं युवतियों से जबरदस्ती काम कराने की आशंका है। इसलिए हर पहलु की जांच की जा रही है। सेंटर संचालन की अनुमति पत्र समेत अन्य अभिलेखों की भी जांच की जा रही है। वहां मिले युवाओं से पूछताछ कर उनके मोबाइल फोन खंगाले जा रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज भी देखी जा रही है। जांच में अगर कोई अनैतिक कार्य का सबूत मिला तो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें