काशीपुर। जमीयत उलमा-ए-हिंद की ओर से तीन नवंबर को दिल्ली में होने जा रहे विशाल भारतीय संविधान सुरक्षा सम्मेलन में जाने की तैयारियों को लेकर बुधवार को काजीबाग स्थित कार्यालय में बैठक हुई। इमें जमीयत उलमा के जिला अध्यक्ष मौलाना जियाउर्रेहमान और महासचिव अली अनवर ने विभिन्न तहसील की यूनिट के पदाधिकारियों से वार्ता की। अनवर ने कहा देश में मुस्लिम पर्सनल लॉ में हस्तक्षेप, असंवैधानिक वक्फ संशोधन विधेयक आदि अनेक मुद्दों को लेकर जमीयत उलमा-ए-हिंद द्वारा इस सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें पूरे देश से जमियत उलेमा के ओहदेदारान और मेंमबरान पहुंच रहे हैं। महासचिव ने बताया की हमारे जिला उधम सिंह नगर जिले से लगभग 5 हजार लोग भाग लेंगे। इसके लिए सभी तहसील और जिले की टीम प्री प्लान कर रही हैं। यहां पर सदर मौलाना ज़ियाउर्रहमान, उपाध्यक्ष मौलाना शाकिर, मौलाना यूनुस, आलमगीर, मोहम्मद वाशिफ, कारी इरशाद, मास्टर कफील, मोहसिन सिद्दीकी, मारूफ सिद्दीकी, मौलाना अतीक आदि मौजूद रहे।