- कुंडा थाना क्षेत्र में गोशाला गिरने से भैंस चोटिल
- ढेला नदी ने एक बार फिर रौद्र रूप धारण किया
काशीपुर। चार दिन से लगातार हो रही बारिश के चलते ढेला नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। इसने नदी किनारे के बस्ती वासियों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। बारिश के चलते शुक्रवार की देर रात ढेला बस्ती में ठाकुरद्वारा निवासी कमरूद्दीन के बंद पड़े मकान का लिंटर गिर गया। अब्दुल कादिर की सूचना पर एसडीएम अभय प्रताप सिंह, तहसीलदार युसूफ और सहायक नगर आयुक्त यशवीर सिंह राठी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर किया।
तहसीलदार ने बताया क्षेत्र में 70 मिमी बारिश के चलते ढेला नदी में लगभग 10 से 12 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। ढेला के रौद्र रूप से मधुवनगर स्थित शिव मंदिर को खतरा हो गया है। उन्होंने बताया क्षेत्रवासियों को अलर्ट रहने और ढेला नदी किनारे नहीं जाने की हिदायत दी गई है। बताया कि इस मानसून के दौरान ढेला नदी किनारे अब तक कुल छह मकान धराशायी हो चुके हैं। इधर कुंडा थाना क्षेत्र में मो. उमर की गोशाला गिरने से एक भैंस चोटिल हो गई।
......
फीका नदी के तेज बहाव से टूटा नदी का तटबंध
जसपुर।
फीका नदी में बाढ़ आने से पानी के तेज बहाव ने नदी के तटबंध को तोड़ दिया। नदी का पानी तटबंध से सटी नहर में बहने लगा। इससे राजपुर गांव और नादेही चीनी मिल को बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। राजपुर गांव के प्रधान पति फखरुद्दीन मलिक ने बताया कि खनन माफिया लगातार नदी में खनन कर रहे हैं। शिकायत के बावजूद तहसील प्रशासनदाअैर एवं पुलिस ने खनन माफियाओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। खनन के कारण ही नदी का तटबंध टूटा। सूचना पर एसडीएम ने सिंचाई विभाग के ईई को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
......
लेवड़ा नदी उफनाई, हल्द्वानी स्टेट हाइवे जलमग्न, यातायात बाधित
बाजपुर। लेवड़ा नदी उफान पर आने से हल्द्वानी स्टेट हाइवे जलमग्न हो गया। इससे नैनीताल, अल्मोड़ा, हल्द्वानी, कालाढूंगी, रामनगर जाने वाले वाहनों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। जलभराव से कई वाहन रास्ते में ही खराब हो गए, जिन्हें ट्रैक्टर से बाहर निकाला गया। कई वाहन बिराहा रोड, बरहैनी होकर गंतव्य के लिए रवाना हुए। लेवड़ा में आई बाढ़ से नगरीय क्षेत्र के अलावा, इंदिरा कॉलोनी, राजीव नगर, बांकेनगर गांव चकरपुर की नई बस्ती, नहर किनारे की आबादी में जलभराव हो गया। तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट ने राजस्व टीम के साथ लेवड़ा नदी क्षेत्र का निरीक्षण किया। लोगों का कहना है कि पिछले दिनों सीएम पुष्कर धामी ने लेवड़ा नदी पुल स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए लेकिन हुआ कुछ नहीं। संवाद
काशीपुर के ढेला बस्ती बंद पड़े मकान का बारिश के चलते गिरा लिंटर। संवाद
काशीपुर के ढेला बस्ती बंद पड़े मकान का बारिश के चलते गिरा लिंटर। संवाद
काशीपुर के ढेला बस्ती बंद पड़े मकान का बारिश के चलते गिरा लिंटर। संवाद
काशीपुर के ढेला बस्ती बंद पड़े मकान का बारिश के चलते गिरा लिंटर। संवाद
काशीपुर के ढेला बस्ती बंद पड़े मकान का बारिश के चलते गिरा लिंटर। संवाद
काशीपुर के ढेला बस्ती बंद पड़े मकान का बारिश के चलते गिरा लिंटर। संवाद