काशीपुर के मोहल्ला कानूनगोयान में जर्जर मकान का गिरा मलवा। संवाद
काशीपुर। मिस्सरवाला गांव में बीते शनिवार को मकान गिरने से एक वृद्ध दंपती की मृत्यु हो गई थी। अभी इस हादसे से उभरे भी नहीं थे कि नगर के मोहल्ला कानूनगोयान में खाली पड़े एक पुराने जर्जर मकान का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया। इस दौरान सड़क पर जा रहा एक बाइक सवार दुर्घटना से बाल-बाल बच गया। यह घटना पास के ही एक सीसीटीवी में भी कैद हो गई है। सूचना पर तहसीलदार युसूफ अली ने मौके पर पहुंच कर निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। बता दें कि प्रशासन ने कुछ समय पूर्व काशीपुर में गिरताऊ मकानों को चिह्नित भी किया था लेकिन उन पर अभी तक किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। संवाद
काशीपुर के मोहल्ला कानूनगोयान में जर्जर मकान का गिरा मलवा। संवाद