फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: आईआईएम में हॉस्पिटल मैनेजमेंट भी

Wed, 07 Feb 2024 03:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
काशीपुर आईआईएम आयोजित कार्यक्रम के समापन पर प्रमाण पत्र भेंट करते अतिथि। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन



काशीपुर। आईआईएम काशीपुर में जल्द ही हॉस्पिटल मैनेजमेंट में पहला पोस्ट ग्रेजुएट एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम शुरू होने जा रहा है। इसके लिए संस्थान ने मैक्स हेल्थकेयर के साथ समझौता किया है। इसके तहत हेल्थकेयर प्रबंधन से संबंधित कई कार्यक्रम भी होंगे। इसके साथ ही आईआईएम ने शिक्षा के क्षेत्र में विविधता लाने की दिशा में बड़ा कदम बढ़ा दिया है।
विज्ञापन


मंगलवार को कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि उद्योग और शिक्षा जगत के लिए लीडरशिप डेवलपमेंट कार्यक्रम की जरूरत है। यदि स्वास्थ्य सेवा उद्योग के भीतर परिवर्तन संबंधी प्रक्रिया से जुड़ा एक महत्वपूर्ण समूह बनाया जाए तो सामूहिक नेतृत्व को बढ़ावा दिया जा सकता है। कार्यक्रम में डीन ऑफ डेवलपमेंट प्रो. कुणाल गांगुली ने कहा कि मार्केटिंग, ऑपरेशंस, अकाउंट्स, सूचना प्रणाली और मानव संसाधन प्रबंधन से संबंधित मॉड्यूल शामिल किए गए हैं। आईआईएम परिसर में आयोजित कक्षाओं में 75 प्रतिभागी मैक्स हेल्थकेयर की विभिन्न अस्पताल इकाइयों से वरिष्ठ पदों पर तैनात हैं। समापन कार्यक्रम में प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। मैक्स हेल्थकेयर की ओर से सीनियर डायरेक्टर और चीफ पीपुल ऑफिसर उमेश गुप्ता ने बताया कि आईआईएम काशीपुर और मैक्स हेल्थकेयर ने पोस्ट ग्रेजुएट एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम इन हॉस्पिटल मैनेजमेंट (पीजीईपीएचएम) के लिए समझौता किया है। संकाय के सदस्य मैक्स अस्पतालों में व्यावहारिक प्रशिक्षण के साथ इस प्रोग्राम की कक्षाएं भी संचालित करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें