बाजपुर। ऊधमसिंह नगर जिला सहकारी बैंक के कैशियर ने पचास हजार रुपये लौटाकर ईमानदारी की मिशाल पेश की है। शुक्रवार को कोविड कर्फ्यू के दौरान बाजपुर द्वितीय किसान सेवा सहकारी समिति के कर्मचारी सुंदरम तिवारी रामराज रोड स्थित जिला सहकारी बैंक की सांध्य कालीन शाखा के खाते में दो लाख रुपये जमा कराने आए थे। उन्होंने पचास हजार रुपये अधिक दे दिए। कैशियर हृदयेश कुमार दिवाकर ने तिवारी को बुलाकर अधिक आए पचास हजार रुपये लौटा दिए। वरिष्ठ शाखा प्रबंधक बृजेश कुमार ने दिवाकर के उज्जवल भविष्य की कामना की है।