काशीपुर। एक होम्योपैथिक चिकित्सक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। कुंडेश्वरी पुलिस चौकी के पास कुंडेश्वरी निवासी विमान राय (69) पुत्र श्यामा प्रसाद राय करीब डेढ़ वर्ष से परिवार से अलग रहकर होम्योपैथिक चिकित्सक के रूप में घर पर ही प्रेक्टिस कर रहे थे। उनकी पत्नी, बेटा प्रणय राय नवोदय नगर रोशनाबाद हरिद्वार में किराए पर रहते हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार शाम अचानक घर के शौचालय में चिकित्सक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस मामले में परिवार की ओर से कोई पुलिस तहरीर आदि नहीं दी गई। संवाद