फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: होलिका दहन आज, बन रहा सर्वार्थ सिद्धि का योग

Sun, 24 Mar 2024 03:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर। रविवार को होलिका दहन किया जाएगा। प्रातः 9.57 से रात 11.14 बजे तक भद्रा और रात 11.15 बजे से 12.23 बजे तक होलिका दहन का शुभ योग है। इस होलिका दहन पर सर्वार्थ सिद्धि का योग भी बन रहा है।
विज्ञापन

हल्द्वानी की ज्योतिषाचार्या डाॅ. मंजू जोशी ने बताया कि होलिका दहन पर कुछ उपाय करने से लोगों के जीवन में बदलाव आ सकते हैं। जिन जातकों को लंबे समय से आर्थिक परेशानियों से जूझना पड़ रहा है, उन सभी को घर के मुख्य द्वार पर गुलाल डालकर दोमुखी दीपक जलाने से आर्थिक परेशानियां दूर होंगी। जो जातक लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से ग्रसित रहे हों, उन्हें होलिका दहन के समय अग्नि के सात फेरे लगाकर होलिका की राख से तिलक करना चाहिए। इससे स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होगा। लंबे समय से तनाव से ग्रसित जातकों को होलिका दहन के दिन सफेद वस्तुओं का दान करना शुभ रहेगा। इसके अलावा चंद्र दर्शन करना शुभ फल कारक रहेगा। होली की भस्म का टीका लगाने से दृष्टि दोष और प्रेतबाधा से मुक्ति मिलती है। होलिका दहन की अग्नि के दर्शन और परिक्रमा करने से राहु-केतु के नकारात्मक प्रभाव दूर होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें