फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: स्टेडियम ए और बी टीम ने मारी बाजी

Wed, 30 Aug 2023 01:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
काशीपुर स्टेडियम में विजेताओं के साथ अतिथि। संवाद
विज्ञापन
काशीपुर। जिला हॉकी संघ और खेल विभाग की ओर से राष्ट्रीय खेल दिवस पर हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान बालक वर्ग में स्टेडियम ए और बालिका वर्ग में स्टेडियम बी की टीम ने बाजी मारी।
विज्ञापन

मंगलवार को स्टेडियम में अंडर-18 बालक और बालिका वर्गों में 4-4 टीम ने प्रतिभाग किया। बालक वर्ग में स्टेडियम ए टीम ने प्रभात कॉलोनी को 3-2 से हराकर पहला स्थान प्राप्त किया। विजेता टीम की ओर से सौरभ ने दो और कुणाल ने एक गोल किया। बालिका वर्ग में स्टेडियम बी ने स्टेडियम ए टीम को 2-1 से शिकस्त देकर बाजी मारी। टीम की ओर से दोनों गोल कविता ने किए, जबकि विपक्षी टीम की ओर से पूजा कौर ही एकमात्र गोल कर पाईं।

इससे पूर्व जिला क्रीड़ाधिकारी निर्मला पंत और कोषाध्यक्ष योगेश जोशी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। वहां मोहित सिंह, महिमा भंडारी, शहनवाज, मुनीर, मनीष, अब्दुल जब्बार, रईस अहमद, समरवीर सिंह आदि थे।
विज्ञापन


एमबीपीजी हल्द्वानी की टीम विजेता



बाजपुर। राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार को कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 10 महाविद्यालयों के 120 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में मोतीलाल बाबू राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी की टीम ने सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर की टीम को पराजित किया। इससे पहले शुभारंभ प्राचार्य प्रो. कमल किशोर पांडे, डॉ. रीता, कुमाऊं विवि के क्रीड़ाधिकारी डॉ. नागेंद्र शर्मा और बाजपुर क्रीड़ा प्रभारी डॉ. विकास रंजन ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। वहां वहां डॉ. मनुहार आर्य, डॉ. जया कांडपाल, डॉ. सीमा चौहान, राजेंद्र सिंह नेगी, मनमोहन बसेड़ा, गौरव उपाध्याय, सुरेंद्र सिंह नेगी, लोकेश पांडे आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें