फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कॉलेज में खरीदारी के नाम पर हुआ बड़ा घोटाला

Sun, 20 Aug 2023 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम के निर्देश और कुमाऊं आयुक्त के आदेश पर एसडीएम ने कॉलेज के चार कक्ष किए सील
विज्ञापन

खटीमा। सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश और कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के आदेश पर एसडीएम रवींद्र सिंह बिष्ट ने एचएनबी पीजी कॉलेज के चार कक्षों को सील कर दिया। आरटीआई कार्यकर्ता दीपक बिष्ट की ओर से दायर की गई आरटीआई में कॉलेज में खरीदारी के नाम पर बड़ा घोटाला सामने आया है।एसडीएम ने बताया कि वह सोमवार को मौके पर उस सामान का मिलान करेंगे जो कार्य किए गए है और खरीदारी की गई है।
कॉलेज में संचालित उत्तराखंड मुक्त विवि के अध्ययन केंद्र, महाविद्यालय में कक्षाएं संचालित करने, भुगतान से संबंधित दस्तावेज महाविद्यालय से गुम बताए गए हैं। गुम दस्तावेजों की रिपोर्ट पुलिस को अभी तक नहीं दी गई है। आरोप है कि बैडमिंटन कोर्ट और अन्य निर्माण कार्य में पांच लाख का व्यय बिना सरकारी जेई आगणन, बिना निविदा के घटिया निर्माण सामग्री से हुआ है। क्रीड़ा विभाग से बिना कोटेशन, बिना निविदा के सामग्रियां लाखों की कीमत में उच्च दरों से क्रय की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरटीआई कार्यकर्ता दीपक बिष्ट ने बताया कि बैडमिंटन कोर्ट मैट का मूल्य 4 लाख 44 हजार 990 रुपये, कांफ्रेंस टेबल 4,95,002 रुपये, माइक का मूल्य 3,96,360 रुपये दिखाया गया है। नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत 5गुणा 4 के पांच बैनर 11,140 की खरीद दिखाई गई है। वर्ष 2022-23 छात्रसंघ चुनाव में छात्रसंघ मद से 214 लंच पैकेट 60 रुपये की दर से 12,840 में लिए जाते हैं। उसी होटल से 210 लंच के पैकेट 470 रुपये प्रति पैकेट की दर से 98,700 खरीद दिखा कर कोष के धन का दुरुपयोग किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें