फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: दुकानदार को बाइक सवार ने मारी टक्कर, केस दर्ज

Sun, 17 Aug 2025 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। बाइक सवार ने पैदल जा रहे एक युवक को टक्कर मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


गांव रतनपुरा निवासी सियाराम ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बीती 27 जुलाई को उनका बेटा रितिक परचून की दुकान बंद कर पैदल घर जा रहा था। कोसी कांटा मार्ग पर बाइक से आ रहे नशे में धुत दो युवकों ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में बेटे रितिक का जबड़ा टूट गया है। उसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने गुरुदेव सिंह और गोविंदा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एसआई धीरेंद्र परिहार कर रहे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें