फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पीजी कॉलेज में मनाया गया हिंदी दिवस

Thu, 17 Sep 2026 01:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को हिंदी दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। हिंदी विभाग की ओर से हिंदी सप्ताह के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. बीके सिंह, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. अनिल कुमार सैनी, डॉ. दीपक कुमार ने संयुक्त रूप से किया। वक्ताओं ने हिंदी की यथास्थिति पर प्रकाश डाला गया। वहां डॉ. दर्शन सिंह, डॉ. भावना अग्रवाल, डाॅ. संगीता, डॉ. जाहिद मुस्तफा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें