फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर: भाजपा नेता व भाई पर कार्रवाई के लिए हाईवे जाम, छह घंटे हंगामा; कोतवाली के आगे पुलिस से धक्का-मुक्की

Mon, 10 Aug 2026 11:35 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

रुद्रपुर में शुक्रवार रात स्कॉर्पियो-स्कूटी टक्कर और उसके बाद हुए विवाद ने सोमवार को तूल पकड़ लिया। इस मामले में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा नेता पारस चुघ और उनके भाई पर भी केस दर्ज हुआ। 
विज्ञापन
रुद्रपुर कोतवाली के गेट पर पुलिस-कांग्रेसियों में हुई धक्का-मुक्की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

रुद्रपुर में शुक्रवार रात स्कॉर्पियो से स्कूटी को टक्कर लगने और उसके बाद हुए विवाद ने सोमवार को तूल पकड़ लिया। इस मामले में स्कॉर्पियो सवारों की ओर से मारपीट करने में भाजपा नेता पारस चुघ और उनके भाई पर भी आरोप लगे हैं। देर शाम भाजपा ने पारस चुघ को मंडल महामंत्री पद से हटाते हुए पार्टी से निष्कासित कर दिया। पुलिस ने उनके भाई सन्नी को हिरासत में लिया है।

आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज वाल्मीकि समाज ने सोमवार दोपहर को हंगामा किया। इसमें कांग्रेस नेता भी शामिल रहे। सुबह 11 बजे नगर निगम से शुरू हुआ विरोध-प्रदर्शन दोपहर तक कोतवाली और फिर रामपुर हाईवे तक पहुंच गया। मेयर विकास शर्मा और पूर्व मेयर रामपाल भी धरने में शामिल हुए। पुलिस व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भी धक्का-मुक्की हुई। प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस को सख्ती बरतनी पड़ी। करीब छह घंटे तक तनाव भरा माहौल रहा। रामपुर हाईवे पर कुछ देर ट्रैफिक थमा रहा।

एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद मारपीट की पुष्टि नहीं हुई है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर सन्नी को हिरासत में लिया है। जांच की जा रही है। जैसे-जैसे तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें