काशीपुर। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं को बोर्ड परीक्षा में बेहतर अंक हासिल करने के लिए स्कूल प्रबंधन अपने-अपने स्तर भी प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए कई स्कूलों में व्हाट्स एप ग्रुप बनाकर छात्रों को पेपर संबंधी टिप्स दिए जा रहे हैं।
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा मार्च में होनी हैं। ऐसे में हर स्कूल प्रबंधन अपने स्कूल का बेहतर परीक्षा परिणाम लाने के लिए प्रयासरत है। पहली प्री बोर्ड अधिकांश संपन्न हो चुकी है। जनवरी और फरवरी में दूसरी और तीसरी प्री बोर्ड कराने की तैयारी चल रही है। जीबी पंत इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अजय शंकर कौशिक और उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया उत्तराखंड बोर्ड ने भी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं के लिए प्रत्येक विषय के बोर्ड सैंपल पेपर बेवसाइड पर अपलोड कर दिए हैं। छात्र इनसे मदद ले सकते हैं।
इनसेट
....शिक्षकों के टिप्स......
- सोशल मीडिया और मोबाइल फोन का कम से कम प्रयोग करें
- छात्र स्वयं भी विषय संबंधी प्रश्नपत्र बनाएं
- कम से कम छह घंटे नींद जरूर निकालें
- स्वच्छ और ताजे भोजन का सेवन करें
अजय शंकर कौशिक, प्रधानाचार्य जीबी पंत इंटर कॉलेज काशीपुर
...................
- सकारात्मक सोच बनाएं और घबराएं नहीं
- सरल से कठिन की ओर बढ़ें
- गत वर्षों के पेपर तय समय सीमा के भीतर हल करने की प्रैक्टिस करें
- अपने गुरुजनों के संपर्क में रहें
- अध्याय को पढ़कर महत्वपूर्ण नोट्स बना लें
- अन्य विद्यार्थियों से व्यर्थ में अपनी तुलना नहीं करें
नितिन चौहान, सहायक अध्यापक एसएसटी
अजय शंकर कौशिक- फोटो : KASHIPUR