खटीमा। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने शुक्रवार को दूरस्थ गांव पंथागोठ के आंगनबाड़ी केंद्र में शिविर लगाकर किशोरियों और गर्भवती महिलाओं की हीमोग्लोबिन की जांच की। साथ ही उन्हें एनीमिया के कारण, लक्षण आदि की जानकारी दी। इसके अलावा निशुल्क दवाईयां भी दी गईं। वहां पर डाॅ. शैलजा पांडेय, डॉ. सदीप आदि थे।