फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: एशियाई खेल के लिए डीएसओ ने दिलाए उपकरण

Tue, 03 Oct 2023 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। चीन में चल रहे एशियाई खेलों में जाने के लिए अंतरराष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी नीलिमा राय को प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी गिरीश कुमार ने अपने प्रयासों से खेल उपकरण दिला दिए हैं। करीब एक लाख रुपये की लागत के खेल उपकरण मिलने से नीलिमा काफी खुश हुईं। अब नीलिमा दिल्ली में चल रहे एशियन गेम्स के प्रशिक्षण के लिए बुधवार को रवाना हो जाएंगी।
विज्ञापन

नीलिमा को आर्थिक सहायता दिलाने के लिए प्रभारी डीएसओ गिरीश कुमार ने खेल निदेशालय को अपूर्ण प्रस्ताव भेज दिया था। इसलिए संयुक्त खेल निदेशक डॉ. धर्मेंद्र भट्ट ने डीएसओ से स्पष्टीकरण मांग पूर्ण प्रस्ताव भेजने के आदेश दिए थे। प्रभारी डीएसओ ने खेल निदेशालय को लॉन बॉल खेल के उपकरण की कोटेशन के साथ पूरा प्रस्ताव बनाकर दोबारा भेज दिया है।
इधर, खेल उपकरण न होने के कारण नीलिमा दिल्ली में चल रहे लॉन बॉल के प्रशिक्षण में भाग नहीं ले पा रहीं थीं। प्रभारी डीएसओ गिरीश और एथलेटिक्स कोच रघुवीर सिंह विर्क ने बताया कि दिल्ली के एक डीलर से लॉन बॉल खेल के उपकरण खरीदे गए हैं। बताया कि यह उपकरण विदेश से मंगाए जाते हैं। इसके हर खिलाड़ी को चार लॉन बॉल, एक जेक, बॉल लिफ्टर, मेट आदि उपकरणों की जरूरत पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें