फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बाजपुर रोड की तरफ दोबारा लगाया गया हाइट बैरियर

Thu, 17 Apr 2025 01:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। एमपी चौक पर बने आरओबी पर बाजपुर रोड की तरफ हाइट बैरियर को दोबारा दुरुस्त कर दिया गया है। काशीपुर के एमपी चौक पर बने आरओबी के क्षतिग्रस्त होने से तीनों फ्लाईओवर के तीनों छोर पर भारी वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए हाइट बैरियर लगाए गए थे। 25 मार्च देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने आरओबी पर चढ़ने के प्रयास में हाइट बैरियर क्षतिग्रस्त कर दिया था। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जेसीबी की मदद से हाइट बैरियर को हटाकर सड़क के किनारे रखवा दिया था और ट्रक को कब्जे में ले लिया था। तब से यह सड़क किनारे ही रखा था। बुधवार को जेसीबी की मदद से हाइट बैरियर दोबारा लगा दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें