काशीपुर। शनिवार दोपहर बाद शहर में झमाझम बारिश हुई। करीब एक घंटे तक हुई तेज बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली लेकिन निचले इलाकों में जलभराव से दिक्कतें भी बढ़ गईं। बारिश के चलते मुख्य बाजार, एमपी चौक, चीमा चौराहा, टांडा तिराहा, रतन सिनेमा रोड, स्टेशन रोड, गंगे बाबा रोड, पटेल नगर, सैनिक कॉलोनी और आवास विकास सहित कई कॉलोनियों की सड़कों पर पानी भर गया। नालियां उफनाने से सड़कों पर पानी जमा हो गया जिससे दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को आवाजाही में परेशानी हुई। संवाद