फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तराई में अंधड़ के साथ तेज बारिश, दिन में छाया अंधेरा

विज्ञापन
रुद्रपुर में रविवार को बारिश के दौरान दिन में छाया अंधेरा - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
रुद्रपुर।पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से रविवार को तराई में तेज अंधड़ और बारिश के घना अंधेरा छा गया। दिन में अंधेरा छाने के कारण हाइवे से गुजर रहे वाहनों की लाइट ऑन रहीं। मौसम वैज्ञानिकों ने सोमवार को भी जिले में हल्की बारिश की संभावना जताई है। दोपहर करीब डेढ़ बजे आसमान में घने बादल छाने लगे थे। कुछ देर तेज आंधी तूफान के साथ हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। तेज आंधी के कारण रुद्रपुर जगह-जगह होर्डिंग व प्लैक्सी उखड़ गए। कई स्थानों पर पेड़ों की टहनियां टूट गईं। तेज बारिश शुरू होने के बाद रुद्रपुर बाजार व ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में हल्के जलभराव और कीचड़ की समस्या रही। अचानक तेज बारिश शुरू होने के कारण रुद्रपुर बाजार में व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दीं। बारिश से बचने के लिए कुछ लोग छाता लेकर गुजरते नजर आए। बेमौसमी बारिश के साथ आए अंधड़ से आम और लीची को भी काफी नुकसान पहुंचा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने कहा कि सोमवार का बारिश का अनुमान था, लेकिन हवा की गति बेहद तेज होने के कारण एक दिन पहले बारिश हो गई। जिलेभर में करीब 10 एमएम बारिश हुई। उन्होंने कहा कि सोमवार को भी जिले में बारिश की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें