फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बुखार पीड़ित आठ लोगों की डेंगू जांच

Mon, 21 Jul 2025 01:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। बुखार से पीड़ित आठ लोगों की डेंगू जांच की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। 16 अप्रैल से अब तक 382 लोगों की जांच की जा चुकी है। डेंगू का कोई मामला सामने नहीं आया। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम और आशा कार्यकर्ताओं ने 4903 घरों की जांच की। पानी के उपयोग में आने वाले 19,763 बर्तनों को जांचा। अब तक जिले में 54 स्थानों पर डेंगू का लार्वा मिल चुका है। रविवार को लार्वा नहीं मिला। सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जांच करने के साथ ही लोगों को डेंगू से बचाव के प्रति जागरूक भी कर रही है। लोगों से घर और घरों के आसपास साफ पानी का ठहराव न होने देने की अपील की जा रही है। डेंगू का लार्वा साफ पानी में पनपता है। बताया कि जिले के अस्पताल डेंगू मरीजों के इलाज के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। अस्पतालों में अप्रैल में ही डेंगू वार्ड बना दिए गए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें