फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: निशुल्क चिकित्सा शिविर में 190 लोगों का परीक्षण

Sun, 22 Jun 2025 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
गदरपुर के ओम बाबू मंदिर में आयोजित शिविर में मरीज की जांच करते डॉ. परवीन सिंह। आयोजक
विज्ञापन
गदरपुर। ओम बापू मंदिर में आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में 190 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। रविवार को युवा समाजसेवी कविंद्र सैनी और शिवम गंभीर के प्रयासों से आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर का पालिका अध्यक्ष मनोज गुंबर और पंडित मनोज शर्मा ने फीता काटकर शुभारंभ किया। महाराजा अग्रसेन चैरिटेबल अस्पताल से पहुंचे नेत्र रोग विशेषज्ञ डाॅ. परवीन सिंह, हड्डी रोग विशेषज्ञ डाॅ. नवीन अग्रवाल, डेंटल सर्जन डाॅ. मणि खुराना राजदेव, सर्जन डाॅ. बलजीत कौर, ईएनटी डाॅ. सिमरन दीप सिंह की टीम ने 190 मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। शिविर में नेत्र रोग के 60 और डेंटल के 70 मरीजों को निशुल्क औषधि बांटी गई। शिविर में मरीजों के शुगर और बीपी आदि की जांच की। इस दौरान मंदिर समिति के कृष्ण लाल अनेजा, हंसराज गुंबर, अशोक बांगा, गुलशन मुरादिया, पंकज गुंबर, धीरज बाठला, अंकुर चावला, चिंतन अरोरा आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें