खटीमा। होम्योपैथिक विभाग की टीम ने मंगलवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय मुंडेली में निशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया। इसमें डॉ. भूपेंद्र प्रसाद ने 33 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की। साथ ही अध्यापकों को औषधीय पौधे वितरित किए गए। वहां प्रधानाध्यापक गौरीशंकर ,भेषजिक कुमारी, कंचन भारती,ललित तिवारी, भोजन माता भावना देवी, रूपवती आदि थे। संवाद