फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जिला अस्पताल का हेल्थ एटीएम फिर होगा चालू

Sun, 27 Apr 2025 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
एक साल से भी अधिक समय से है खराब, रक्तचाप, ग्लूकोज लेवल और ऑक्सीजन के स्तर की करती है जांच
विज्ञापन

रुद्रपुर। एक साल से खराब जिला अस्पताल का हेल्थ एटीएम फिर से काम करना शुरू करेगा। इस मशीन से रक्तचाप, तापमान, शरीर का वजन, ऊंचाई, ग्लूकोज स्तर, और ऑक्सीजन के स्तर की जांच करने में सक्षम है। विभिन्न रक्त परीक्षण, मूत्र परीक्षण, गर्भावस्था परीक्षण के साथ ही डेंगू, मलेरिया, एचआईवी के रैपिड टेस्ट की सुविधा मशीन में होती है। हेल्थ एटीएम बिना किसी पैरामेडिक सहायता के विभिन्न स्वास्थ्य जांचें कर सकती हैं। हेल्थ एटीएम में पंजीकृत मरीजों का रिकॉर्ड रखने की सुविधा होती है। जिसमें मरीजों की लैब रिपोर्ट भी शामिल होती है।
-कोट: कंपनी से संपर्क किया गया है। हेल्थ एटीएम को जल्द ठीक करा लिया जाएगा। जल्द जनता को इसका लाभ फिर से मिलने लगेगा। -आरके सिन्हा पीएमएस जिला अस्पताल
...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें