फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के प्रधान ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को लिखा पत्र

Mon, 27 Feb 2023 10:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अजनाला कांड को लेकर जत्थेदार से कौम को निर्देश जारी करने का किया अनुरोध
विज्ञापन


नानकमत्ता गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब की प्रबंधक कमेटी के प्रधान ने पंजाब के अजनाला में विरोध प्रदर्शन के लिए पवित्र श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी इस्तेमाल पर चिंता व्यक्त करते हुए श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को पत्र भेज कर श्री अकाल तख्त साहिब से कौम के लिए निर्देश जारी करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन


गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री नानकमत्ता साहिब के प्रधान डॉ हरबंस सिंह चुघ ने श्री अकाल तख्त साहिब श्री अमृतसर साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी हरप्रीत सिंह को पत्र भेज कर पवित्र श्री गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप के इस्तेमाल के लिए कौम के लिए संदेश देने का अनुरोध किया है। पत्र मे चुघ ने कहां की सिख समुदाय के लिए श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पवित्र स्वरूप प्रत्यक्ष गुरु महाराज का प्रतीक है। गुरु साहिब का सम्मान बनाए रखना हर सिख का दायित्व है। पंजाब के अजनाला में विरोध प्रदर्शन के लिए श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पवित्र स्वरूप का इस्तेमाल किया गया था। जो दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। प्रधान ने लिखा कि मेरा मानना है कि इससे संगते या युवा पीढ़ी श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के स्वरूप का उपयोग विरोध प्रदर्शनों में करने के लिए प्रेरित हो सकते हैं। जिससे गुरु साहिब की बेअदबी की आशंका बन सकती है। पत्र में श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पवित्र स्वरूप के उपयोग के संबंध में श्री अकाल तख्त साहिब से काम हेतु निर्देश जारी करने का अनुरोध किया है जिससे कॉम को सही दिशा मिल सके और भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें