सितारगंज में गौतम आवास पर आयोजित हवन में आहूति देते पूर्व विधायक नारायण पाल।
- फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। पूर्व विधायक नारायण पाल ने कोरोना संक्रमित पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए हवन कराया। इधर, गौतम आवास पर कांग्रेसियों ने पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी का स्वागत किया। पाल के आवास पर पंडित मदन शास्त्री ने हवन संपन्न कराया। वहां पर नवतेज पाल सिंह, करन जंग, हरपाल सिंह, उत्तम आचार्य, हसनैन मलिक, पूरन चौहान, बलविंदर सिंह बल्ली, दुर्गेश कुमार आदि थे।