रुद्रपुर। रुद्रपुर में चल रही सीबीएसई राष्ट्रीय फेंसिंग चैंपियनशिप के छठे दिन चार वर्गों में रोमांचक मुकाबले हुए। देशभर से आए फेंसरों ने तेज फुटवर्क और सटीक आक्रमण से दर्शकों का दिल जीता। सब-जूनियर महिला एपी, सब-जूनियर महिला फॉयल, सब-जूनियर पुरुष एपी और जूनियर पुरुष एपी की स्पर्धाएं हुईं। बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया और फेंसिंग कन्फेडरेशन ऑफ एशिया के महासचिव राजीव मेहता रहे।
-
ये रहे विजेता
सब-जूनियर महिला एपी में
स्वर्ण- जापनूर कौर पीएवी पब्लिक स्कूल, अंबाला कैंट
रजत- वंशिका दलाल आरएमएस इंटरनेशनल, रेवाड़ी
कांस्य- मित्रा मेनन जीडी गोयनका, रोहतक
सब-जूनियर महिला फॉयल
स्वर्ण- अंशी पाल आर्मी स्कूल, भटिंडा
रजत- मेलविल सहजा फर्नांडिस आर्मी पब्लिक स्कूल, बेंगलुरु
कांस्य- यक्षित यादव श्री चैतन्य टेक्नो, रेवाड़ी
सब-जूनियर पुरुष एपी
स्वर्ण- तनवीर सिंह डीएवी पब्लिक स्कूल, अंबाला
रजत- प्रबुद्ध गौरव जैन ज्ञान प्रबोधिनी, पुणे
कांस्य- अरमान शाह होली चाइल्ड, रेवाड़ी
जूनियर पुरुष एपी
स्वर्ण- तरुण श्री कृष्ण प्रणामी, करनाल
रजत- बर्लिन क्रिस्टो एनपी मेमोरियल, कन्याकुमारी
कांस्य- रुद्र रुदार भारतीय पब्लिक स्कूल, अंबाला