फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: लोकगायन प्रतियोगिता में हर्षिता राणा रहीं प्रथम

Tue, 21 Jul 2026 12:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। आवाज सुनो थारू लोकगीतों की एवं लोक नृत्य प्रतियोगिता का रविवार को आयोजन हुआ। थारू विकास भवन सभागार में हुई प्रतियोगिता में लोक गायिकाओं के रूप में खटीमा, नानकमत्ता व सितारगंज के विभिन्न गांवाें की 92 प्रतिभागियों ने भाग लिया। लोकनृत्य प्रतियोगिता में आठ ग्रामों के सांस्कृतिक दलों ने प्रतिभाग किया। लोकगायन प्रतियोगिता में भिलैया, खटीमा की हर्षिता राणा प्रथम स्थान पर रहीं। द्वितीय स्थान कल्याणपुर, नानकमत्ता की शिवारति राना और तृतीय स्थान चंदेली, खटीमा की रोशनी राणा ने प्राप्त किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने पर हर्षिता को 3100, शिवारति राना को 2100 और रोशनी को 1100 रुपये बतौर पुरस्कार दिए गए। लोक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रही खेतलसंडाखाम की टीम को 5100 रुपये, द्वितीय स्थान पर रही खटीमा की टीम को 3100 रुपये और तृतीय स्थान पर रही बरकी डांडी नानकमत्ता की टीम को 2100 रुपये दिए गए। वहां पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या, राणा थारू परिषद के अध्यक्ष दान सिंह राणा, मुख्य अतिथि रवींद्र राणा, थारू लोक गायक बंटी राणा, अंजली राणा, लक्ष्मी राणा, शिक्षा देवी, कशिश राना, पायल राणा, वैशाली राणा आदि रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें