फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पहले पशु को नुकसान पहुंचाया, पंचायत के फरमान पर गोशाला पहुंचाया

Sat, 30 Dec 2023 01:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जसपुर। गोवंशीय पशु को धारदार हथियार से घायल करने के मामले में आरोपी युवक ने ग्रामीणों की भरी पंचायत में घटना के लिए खेद जताया। बाद में पंचायत में दिए दंड को स्वीकार कर हमलावार युवक ने गांव में लावारिस पांच गोवंशीय पशुओं को अपने खर्चे से गोशाला पहुंचाया।

उत्तरी धाम जनकल्याण समिति के सदस्यों ने पुलिस चौकी पतरामपुर में गोवंश पशु को घायल करने के आरोपी के खिलाफ तहरीर दी थी। समिति के सदस्यों ने कहा था कि 25 दिसंबर को भगवंतपुर और निवारमंडी गांव के बीच रास्ते पर गोवंशीय पशु को धारदार हथियार से घायल कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया था। युवक के घटना पर खेद प्रकट करने पर भगवंतपुर, निवारमंडी, पतरामपुर तीनों गांव के ग्रामीणों ने चौकी प्रांगण में पंचायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत ने आरोपी युवक पर घायल पशु सहित गांव में लावारिस घूम रहे पांच गोवंशीय पशुओं को अपने खर्चे पर गोशाला सुरक्षित पहुंचाने का दंड सुनाया। पंचायत के फैसले को आरोपी युवक ने सहर्ष स्वीकार कर लिया। इस पर पंचायत ने आरोपी युवक को माफ कर दिया। बृहस्पतिवार को आरोपी युवक ग्रामीणों की मदद से पांचों गोवंशीय पशुओं को ट्रक में लादकर गोशाला पहुंचाने के लिए ले गया। ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष ब्रह्मानंद लाहोरी एवं समिति के अध्यक्ष महाराज सिंह ने ट्रक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पतरामपुर पुलिस चौकी प्रभारी भोपाल राम पोरी ने बताया कि युवक के पंचायत की ओर से सुनाए गए दंड को स्वीकार करने पर पंचायत में माफ कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें