फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: हरिद्वार, देहरादून और उत्तरकाशी ने जीती चैंपियनशिप

Tue, 02 Jan 2024 12:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में पुरस्कृत फुटबाल प्रतियोगिता की विजेता टीम।
विज्ञापन
रुद्रपुर। राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में बालिका फुटबाल प्रतियोगिता के तीसरे दिन फाइनल मुकाबले खेले गए। अंतिम दिन मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में कुल तीन मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन

पहला मैच अंडर 14 वर्ग में हरिद्वार और नैनीताल के मध्य खेला गया। हरिद्वार ने नैनीताल को 3-0 से हराकर प्रथम स्थान हासिल किया। हरिद्वार की ओर से आशु और स्नेहा ने एक-एक गोल किया। अल्मोड़ा तृतीय स्थान पर रहा।
दूसरा फाइनल मुकाबला अंडर 17 वर्ग में देहरादून और ऊधमसिंह नगर के बीच खेला गया। देहरादून ने ऊधमसिंह नगर को 3-0 से शिकस्त देकर पहला स्थान हासिल किया। देहरादून की ओर से भूमि, अदिति और प्रिया ने एक एक गोल किया। हरिद्वार की टीम तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

आखिरी मैच उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ के बीच खेला गया। उत्तरकाशी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5-0 से पिथौरागढ़ को एकतरफा मुकाबले में पराजित किया। उत्तरकाशी की ओर से लवली, मोनिका प्रथम, मोनिका द्वितीय, येतात्री और मिताली ने एक एक गोल किया।
अर्जुन अवार्ड विजेता मनोज सरकार और कुमाऊं विवि के क्रीड़ा अधिकारी डॉ. नागेंद्र शर्मा ने संयुक्त रूप से विजेता टीम को पुरस्कार वितरित किए। प्रतियोगिता का संचालन हरीश दनाई और धीरज पांडे ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें