फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरपालिका सभागार में गंदगी मिलने पर बिफरे नगरीय संरक्षण उपाध्यक्ष हर्बोला

विज्ञापन
खटीमा में स्पर्श हास्टिपल का निरीक्षण करते नगरीय पर्यावरण संरक्षण उपाध्यक्ष प्रकाश हर्बोला। - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
खटीमा। नगरीय पर्यावरण संरक्षण उपाध्यक्ष प्रकाश हर्बोला ने बृहस्पतिवार देर शाम नगरपालिका का निरीक्षण किया। पालिका सभागार में गंदगी होने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। इधर, विधायक पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उन्होंने नगर में व्याप्त गंदगी एवं स्वच्छ भारत मिशन के अनुरूप होने वाले कार्यों की समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने वार्डों और निजी अस्पतालों का निरीक्षण किया। तीन निजी अस्पतालों में बायोमेडिकल वेस्ट एवं अन्य व्यवस्थाएं संतोषजनक न होने पर उन्होंने कार्यवाही की बात कही। इस पर आईएमए के नगर अध्यक्ष उमेश कुमार ने दस दिन में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का आश्वासन दिया है। इधर, हर्बोला ने पालिका के ईओ धर्मानंद शर्मा से 13वें एवं 14वें वित्त के बजट का भी ब्योरा मांगा। ईओ ने बताया यह राशि कर्मचारियों के अवशेष भुगतान तक ही सीमित रहा। उपाध्यक्ष ने एसडब्ल्यूएम में निर्गत 1.44 करोड़ पर चर्चा की। ईओ ने बताया कि शासन को भेजी गई 13 करोड़ की डीपीआर में उन्हें 6 करोड़ की ही स्वीकृति मिली है। वहां पर सभासद विश्वनाथ यादव, पावस गुप्ता, दीपक शुक्ला, ईस्टर के एचआर सुनील गुप्ता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें