जिलेभर में महाशिवरात्रि श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। पूजा अर्चना कर सुख शांति की कामना की गई। मंदिरों में प्रसाद वितरित किया गया। जगह-जगह भंडारे का आयोजन हुआ। मंगलवार को शिवरात्रि के अवसर पर सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। लोगों ने बारी-बारी से जलाभिषेक कर मन्नतें मांगीं। मंदिरों में शिवजी के पंसदीदा फल बेर चढ़ाए गए। नगर के लक्ष्मीनारायण मंदिर, आवास विकास स्थित शिव शक्ति मंदिर, अटरिया मंदिर, सिडकुल चौक शिव मंदिर, दूधिया बाबा मंदिर सहित सभी मंदिरों में भारी भीड़ देखी गई। अधिकांश मंदिरों में भंडारे का आयोजन किया गया। सैकड़ों लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। सुरक्षा के भी पर्याप्त इंतजाम किए गए थे।