फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: श्रावण मास की शिवरात्रि पर शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव

Wed, 12 Aug 2026 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
काशीपुर के मोटेश्वर महादेव मंदिर मेें श्रावण मास की शिवरात्रि पर जलाभिषेक करने पहुंचे कांवड़िये
विज्ञापन
काशीपुर। श्रावण मास की शिवरात्रि पर मंगलवार को शिवालयों में हर-हर महादेव की गूंज रही। तड़के तीन बजे से ही शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजता रहा। हरिद्वार से पैदल और वाहनों से गंगाजल लेकर पहुंचे कांवड़ियों ने मोटेश्वर महादेव मंदिर व श्रीनागनाथ मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक कर मनोकामनाएं मांगीं। मोटेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी राघवेंद्र नागर व नागनाथ मंदिर के पुजारी गणेश नाथ ने बताया हरिद्वार से गंगाजल लेकर पहुंचे कांवड़ियों ने बेलपत्र, धतूरा, दूध और गंगाजल से विशेष पूजा करवाई। हरिद्वार से कांवड़िए गेरुआ वस्त्र और कंधों पर कांवड़ व कलश में गंगाजल लेकर यहां पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि श्रावण मास की शिवरात्रि पर जल चढ़ाने, शिवरात्रि पर व्रत धारण करने और रात्रि जागरण का विशेष महत्व है। शाम तक शिवालयों में भक्तों का तांता लगा रहा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें