गदरपुर। जीआईसी मोड़ से मझराशीला नहर तक आंतरिक टाइल्स रोड की स्वीकृति मिलने पर ग्रामीणों ने खुशी जताई। शनिवार को ग्राम पंचायत गदरपुरा के प्रधान तैय्यब अली और समाजसेवी मोहम्मद हारिश के नेतृत्व में ग्रामवासी मझराशीला नहर पर एकत्र हुए। उन्होंने भाजपा गदरपुर मंडल अध्यक्ष सुरेश खुराना की मौजूदगी में मिष्ठान वितरण किया। मंडल अध्यक्ष खुराना ने कहा कि गदरपुर विधानसभा में विधायक अरविंद पांडेय कई विकास कार्य करा रहे हैं। वहां सौरभ पाल, इश्तियाक हुसैन, सज्जाद अहमद, रिजवान कुरैशी, राम भरोसे, विनोद कुमार, अक्षय सक्सेना, यासमीन, अफसाना आदि मौजूद रहे। संवाद