खतीब अहमद, चेयरमैन उत्तराखंड राज्य हज समिति।
जसपुर। हज आवेदकों का चयन इस बार रेंडम डिजिटल के माध्यम से किया जाएगा। दिल्ली में शुक्रवार को अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत सरकार की ओर से कुर्रा अंदाजी की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। चयन की सूचना हज आवेदकों के मोबाइल पर मैसेज से जाएगी। इस वर्ष 1718 लोगों ने हज के लिए आवेदन किया हैं। इसमें 908 पुरुष और 810 महिलाएं शामिल हैं।
उत्तराखंड राज्य हज समिति के चेयरमैन खतीब अहमद की ओर से बृहस्पतिवार को अधिशासी अधिकारी मो. मीसम ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि 31 मार्च को हज आवेदकों के चयन के लिए रेंडम डिजिटल मोड में कुर्रा अंदाजी की जा रही है। बागेश्वर जिले से किसी ने भी आवेदन नहीं किया। इनमें 45 महिलाएं ऐसी भी जिन्होंने बिना महरम के आवेदन किया है।
किस जिले से कितने आवदेन
हरिद्वार 621
नैनीताल 200
देहरादून 380
पौड़ी गढ़वाल 24
टिहरी से 6
उत्तरकाशी 2
पिथौरागढ़ 9
चमोली 2
अल्मोड़ा 22
चंपावत 14
रुद्रप्रयाग 10
ऊधमसिंह नगर 428