जसपुर। उत्तराखंड राज्य हज समिति के अधिशासी अधिकारी मोहम्मद आरिफ ने बताया कि हज-2025 संपन्न हो गया है। राज्य के हाजियों का सऊदी अरब से वतन वापसी का सिलसिला अलग-अलग फ्लाइट से जारी है, जो 10 जुलाई तक चलेगा। हज कमेटी ऑफ इंडिया के मुताबिक हज-2026 की यात्रा की घोषणा इसी वर्ष जुलाई के प्रथम सप्ताह में होने की उम्मीद है। राज्य के इच्छुक हज आवेदकों को 31 दिसंबर 2026 की वैद्यता वाला पासपोर्ट तैयार रखना होगा। नए पासपोर्ट आवेदकों को उपनाम एवं अंतिम नाम के कॉलम को जरूरी भरना होगा। ताकि हज-2026 के लिए नुसुक मसार पोर्टल पर परेशानी न हो। जिन पासपोर्ट धारकों की वैद्यता 31 दिसंबर 2026 से पूर्व समाप्त हो रही हो ऐसे इच्छुक हज आवेदकों को नए पासपोर्ट बनवाना जरूरी होगा।