फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से बात करना पड़ा भारी: युवक को जमकर पीटा फिर सार्वजनिक रूप से गंजा कर छोड़ दिया...मुकदमा दर्ज

Sun, 27 Aug 2023 03:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर (काशीपुर)

सार

डिजायन सेंटर के पास युवक को एक परिचित लड़की खड़ी दिखाई दी। वह उससे बात कर रहा था, कि तभी ग्राम सरबरखेड़ा निवासी कपिल कुमार और उसके साथी पहुंंच गए। उससे बिना कुछ पूछे उसे पीटते हुए जबरन एक नाई की दुकान में ले गए और उसे गंजा कराकर घुमाया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : डेमो पिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक युवक को परिचित किशोरी से बात करना महंगा पड़ गया। किशोरी के रिश्तेदार युवक ने छेड़छाड़ के आरोपी युवक की जमकर पिटाई की और सार्वजनिक रूप से गंजा कर छोड़ दिया। युवक की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


ग्राम गुलड़िया निवासी अनस ने कहा कि वह 25 अगस्त को मुरादाबाद रोड पर जा रहा था। डिजायन सेंटर के पास उसे एक परिचित लड़की खड़ी दिखाई दी। वह उससे बात कर रहा था, कि तभी ग्राम सरबरखेड़ा निवासी कपिल कुमार और उसके साथी पहुंंच गए।

उससे बिना कुछ पूछे उसे पीटते हुए जबरन एक नाई की दुकान में ले गए और उसे गंजा कराकर घुमाया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने कपिल कुमार निवासी सरबरखेड़ा के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun: रजिस्ट्रार ऑफिस में गड़बड़ी...वरिष्ठ अधिवक्ता विरमानी गिरफ्तार, पूछताछ के लिए गुप्त जगह ले गई पुलिस
विज्ञापन


उधर, सरबरखेड़ा निवासी कपिल कुमार ने तहरीर में बताया कि डिजायन सेंटर के पास उसकी रिश्तेदार एक 16 वर्षीय किशोरी कहीं जाने के लिए खड़ी थी। ग्राम गुलड़िया निवासी नाजिम और उसके दोस्त लड़की से छेड़छाड़ कर अपने साथ ले जाने का प्रयास कर रहे थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें