काशीपुर में गुरूपूर्णिमा पर हवन करती महिलाएं
- फोटो : KASHIPUR
काशीपुर/किच्छा। गायत्री चेतना केंद्र, रामपुरम में गुरु पूर्णिमा पर गायत्री यज्ञ हुआ। वहां पर केंद्र के संयोजक दिनेश शर्मा, हरेंद्र खाती, केपी सिंह, एएन मिश्रा, अरुण कुमार शर्मा, अखिलेश रस्तोगी, वेदप्रकाश कश्यप, राजीव झा आदि थे। इधर, महिला पतंजलि समिति की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्या कमला रिखाड़ी की उपस्थिति में जिला प्रभारी उषा शर्मा के आवास पर हवन हुआ। वहीं, विहिप के जिलाध्यक्ष राजीव परनामी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंदिरों के पुजारियों को सम्मानित किया। इधर, किच्छा में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर ग्राम मलसागिरधरपुर स्थित तुलसीधाम मंदिर में लगे रक्तदान शिविर में 51 लोगों ने रक्तदान किया। स्वामी राजेंद्र कुमार शर्मा ने प्रवचन किये। इससे पूर्व पूजा कराई गई। मंदिर पहुंचे कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष तिलकराज बेहड़ ने रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र दिये। वहां पर राजू चावला, पंकज गांधी, कुणाल बांगा, प्रदीप, झंडा राम बांगा, अनिल बांगा, बैजनाथ छाबड़ा, वीरेंद्र मक्कड़ आदि थे। इधर, बरेली रोड पर स्थित दुर्गा मंदिर पर छबील लगाई गई। वहां पर लकी मुंजाल, बल्देवराज बावा, बाबी मल्होत्रा, भुवनेश शर्मा, सुरेंद्र मदान, कनिष्क मुंजाल, मोहन गुप्ता आदि थे। वहीं, पुरानी मंडी स्थित सांई मंदिर पर भंडारा किया गया। वहां पर ममता जिंदल, सुनीता कश्यप, सविता जिंदल, हिमांशु जिंदल आदि थे।