सितारगंज। नगर के इलेक्ट्रॉनिक्स व्यवसायी शकील अहमद की बेटी गुलनाज बी ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) पास कर जेआरएफ हासिल किया है। गुलनाज ने बताया कि उन्होंने कुमाऊं विश्वविद्यालय की पीएचडी प्रवेश परीक्षा भी उत्तीर्ण की है। वर्तमान मे वह नानकमत्ता के श्री गुरुनानक पीजी कॉलेज में शिक्षिका हैं। क्षेत्र के गणमान्यलोगों ने उनकी सफलता पर बधाई दी है।