जसपुर में अनुशासन समिति के नामित सदस्य को सम्मानित करते अधिवक्ता।
- फोटो : KASHIPUR
जसपुर। बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड की ओर से अधिवक्ता गुलाम साबिर को बार काउंसिल की अनुशासन समिति का सदस्य नामित करने पर अधिवक्ताओं ने सम्मान समारोह कर उनको सम्मानित किया। बार एसोसिएशन अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने बताया कि बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड ने अधिवक्ता गुलाम साबिर को अनुशासन समिति का सदस्य नामित किया है। गुलाम साबिर को सम्मानित करने वालों में बार एसोसिएशन अध्यक्ष दिनेश शर्मा, मुनेश कुमार सिंह, दिग्विजय सिंह, सुंदर पाल सिंह, विजेंद्र चौधरी, देवेंद्र जीत सिंह, रवि चौधरी, शमशाद हुसैन, भावेश मित्तल आदि थे।।