फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जिले में 2.21 करोड़ का जीएसटी जमा करवाया

Sat, 27 Sep 2025 09:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर और रुद्रपुर में जीएसटी टीम ने की कार्रवाई
विज्ञापन


काशीपुर। संयुक्त आयुक्त राज्य कर की टीम ने राजस्व क्षति पहुंचानें वाले व्यापारियों, बिना आईटीसी के केवल फेक आईटीसी का प्रयोग करने व नॉन रिटर्न फाइलर करने वाले व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की।राज्य कर टीम ने शुक्रवार को संयुक्त आयुक्त काशीपुर व उपायुक्त रूद्रपुर के नेतृत्व गठित टीम ने महुआखेड़ा गंज स्थित लिथियम बैट्री का परिशोधन करने वाली फर्म का स्थलीय निरीक्षण किया। जांच में फर्म ने दिल्ली स्थित कई बोगस फर्म से माल खरीदना और आईटीसी का दावा किया था। जांच के दौरान फर्म ने बोगस आईटीसी के विरुद्ध 5000000 जमा कराए। वहीं भूरारानी रोड रूद्रपुर स्थित ऑटो पार्ट्स निर्माता फर्म का निरीक्षण किया गया। जांच में फर्म आंशिक रूप से आईटीसी से जमा/समायोजित करा रही थी। फर्म ने जीएसटी 13,50000 का राजकोष में जमा कराया। टीम सदस्यों ने बताया कि विभाग ऐसे कॉट्रेक्टर्स की भी मॉनिटरिंग कर रही है जो सरकारी विभाग व अन्य संस्थानों से भुगतान प्राप्त कर लेते हैं, लेकिन जीएसटी जमा नहीं कराते हैं। इसी क्रम में चैती गांव उज्जैन स्थित संविदा कार ने सरकारी विभाग से भुगतान मिलने के बाद भी जीएसटी जमा नहीं कराई थी। जांच के दौरान संविदा कार व्यापारी ने मई 2025 व जून 2025 की जीएसटी रिटर्न 87597247 रुपये जमा कराया। साथ ही जीएसटी 1,57,67,504 रुपये राजकोष में जमा कराया। टीम ने जांच के दौरान कुल 2,21,17,504 रुपये राजस्व (जीएसटी) जमा कराई। टीम में उपायुक्त मोहम्मद इसहाक खान, ज्ञान चंद्र, विनय प्रकाश ओझा, सहायक आयुक्त मोहम्मद जीशान मलिक, मोहम्मद यासिर, राजेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें