फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जागेश्वर धाम के लिए रवाना हुआ श्रद्धालुओं का जत्था

Mon, 05 Aug 2024 04:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
गदरपुर के सुखशांतिनगर से रवाना होते श्रद्धालु।
विज्ञापन
गदरपुर। श्रावण मास में अल्मोड़ा स्थित जागेश्वर धाम की यात्रा के लिए मोटरसाइकिल सवार श्रद्धालुओं का एक जत्था सुख शांति नगर से रवाना हुआ। रविवार को कैलाश रानी ने मोटरसाइकिल सवार श्रद्धालुओं को तिलक लगाया और झंडी दिखाकर रवाना किया। मोटरसाइकिल सवार श्रद्धालुओं का यह जत्था गदरपुर से हल्द्वानी, भीमताल होते हुए डोल आश्रम पहुंचेगा। जहां से शहर फाटक होते हुए आरतोला जाएगा। आरतोला में रात्रि विश्राम के उपरांत पांच अगस्त की सुबह श्रद्धालुओं का जत्था जागेश्वर धाम में जलाभिषेक के उपरांत अल्मोड़ा से गोलज्यू मंदिर चितई एवं कैंची धाम से हल्द्वानी, रुद्रपुर होते हुए वापस लौटेगा। मोटरसाइकिल सवार श्रद्धालुओं के दल में पूर्व ग्राम प्रधान मनोहर प्रकाश, बिजेंद्र सक्सेना, जसपाल डोगरा, अजीत शर्मा, श्याम सिंह बिष्ट, देवेंद्र कुमार, जय नागपाल, भूपेंद्र कुमार आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें