फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khatima: पोते की मौत की खबर सुनकर दादी ने भी तोड़ा दम, सड़क हादसे में सचिन और उसके साले की गई थी जान

Wed, 20 Mar 2024 11:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, खटीमा

सार

खटीमा में सोमवार रात सड़क दुर्घटना में पोते की मौत से लगे सदमे के बाद दादी ने भी दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि पोते की मौत का समाचार सुनने के बाद बुजुर्ग महिला की हालत बिगड़ गई थी। मंगलवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया।
 
विज्ञापन
पोते की मौत की खबर सुनकर दादी ने भी तोड़ा दम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खटीमा में आलावृद्धि-बघियाघाट मार्ग पर सोमवार रात सड़क दुर्घटना में पोते की मौत से लगे सदमे के बाद दादी ने भी दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि पोते की मौत का समाचार सुनने के बाद बुजुर्ग महिला की हालत बिगड़ गई थी। मंगलवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


सोमवार रात ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से पचपेड़ा निवासी सचिन सिंह राणा और उनके साले नौगवांनाथ निवासी सुरेश सिंह राणा की मौत हो गई थी। परिजनों ने बताया कि सचिन की मौत की खबर मिलने के बाद सोमवार रात को ही उनकी चचेरी दादी छिदयावती देवी (83) की तबीयत बिगड़ गई थी। परिजन उन्हें सुबह खटीमा उप जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


ये पढ़ें- PHOTOS: कुमाऊं कमिश्नर ने डेमोक्रेसी कैफे का शुभारंभ किया, इस अंदाज में रखी अपनी बात; ऐसे खिंचवाई तस्वीरें
विज्ञापन


इधर, मंगलवार सुबह सचिन और सुरेश का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें