चकरपुर में मेले की तैयारियों को लेकर सफाई करते कमेटी के लोग। - स्रोत- आयोजक।
खटीमा। चकरपुर स्थित लाल कोठी में मकर संक्राति पर 14 से 16 जनवरी तक उत्तरायणी मेले का आयोजन होगा। तीन दिनी मेले की तैयारियों को लेकर बुधवार को उत्तरायणी कौतिक मेला कमेटी लालकोठी की बैठक हुई। इसमें मेले की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। मेला के आयोजन स्थल में कमेटी के सदस्यों व अन्य लोगों ने साफ-सफाई की। मेला संयोजक नवीन बोरा ने बताया कि मेले में खटीमा के साथ ही चंपावत, नेपाल के लोग भी पहुंचते हैं। वहां पर मेला कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह खोलिया, राम सिंह जेठी, पूरन चंद्र जोशी, देव सिंह धामी, देवेंद्र सिंह कन्याल, बसंत जोशी, सुधीर वर्मा, राम सिंह, वाल्टर भाई आदि थे।