केलाखेड़ा। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को केलाखेड़ा में भाजपा मंडल अध्यक्ष शशि प्रीत सिंह की अगुवाई में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, मॉडर्न पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं सहित सर्व समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में लोग देशभक्ति के नारों के साथ मुख्य बाजार से होते हुए आगे बढ़े। नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद शफी ने कहा कि तिरंगा देश की शान का प्रतीक है। वहां भाजपा मंडल उपाध्यक्ष महेंद्र कालरा, सरफराज अली, अजय कालरा, अब्दुल्ला पठान, एएसआई हेमचंद्र, त्रिभुवन जोशी, सतीश कश्यप आदि मौजूद रहे। संवाद